दो टैक्सी ड्राइवर टैक्सी स्टैंड पे बैठे बातें कर रहे थे...

दो टैक्सी ड्राइवर टैक्सी स्टैंड पे बैठे बातें कर रहे थे...

कि तभी एक विदेशी उनके पास पहुंचा और उनसे अंगरेजी भाषा में उनसे कुछ पूछा.

दोनों ड्राइवर बेवकूफों की तरह उस विदेशी के चेहरे को देखते रहे.

विदेशी समझ गया कि दोनों को अंगरेजी नहीं आती.

अब उसने वही प्रश्न उनसे स्पेन की भाषा स्पेनिश में पूछा.

दोनों फिर बेवकूफों की तरह विदेशी का चेहरा देखते रहे.

तीसरी बार विदेशी ने वही प्रश्न उनसे रूस की भाषा रशियन में पूछा.

दोनों का वही हाल रहा.

चौथी बार विदेशी ने वही प्रश्न उनसे जर्मनी कि भाषा जर्मन में पूछा.

दोनों फिर वैसे ही उसका चेहरा ताकते रहे.

आखिर तंग आकर विदेशी चला गया.

ड्राइवर ने कहा--" यार, हम लोगों को भी अपनी भाषा के अलावा कोई दूसरी भाषा सीखनी चाहिए, हमारे काम आएगी."

पहले वाले ने एक जोर का झापड़ लगाया और

बोला--" उसको चार चार आती थी, उसके कोई काम आई "!

Comments